फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के विशुनपुर टनटनवां ओवरब्रिज पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा।-संवाद
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। पचेड़वा थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर विशुनपुर-टनटनवा ओवरब्रिज के पास शनिवार को ई रिक्शा व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे में ई रिक्शा चालक व सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके से कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना के ग्राम गुरचिहवा निवासी इसरार अहमद ने बताया कि उनका बेटा ऐहराब (22) व भतीजा जुनैद (12) शनिवार को सिसवा निवासी राम धीरज पाल (60) के ई रिक्शा से बकरा लेने विशुनपुर-टनटनवा बाजार गए थे। बाजार से बकरा लेकर तीनों लोग लौट रहे थे, तभी विशुनपुर-टनटनवा बाजार में हाईवे पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में बेटे व भतीजे के साथ चालक भी घायल हो गए। तीनों को पचपेड़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें