फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 101 क्षय रोगियों की जांच में तीन पॉजिटिव

Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 100 दिवसीय विशेष क्षय रोगी खोजो अभियान के तहत श्रीदत्तगंज सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को क्षय रोग के लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 100 दिवसीय टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में विशेष जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। टीबी के लक्षण वाले संभावित मरीजों की जांच की जाती है। सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को क्षय रोग के लक्षण व उपचार के बारे में बताया।

अधीक्षक ने बताया कि 101 संभावित लक्षण वाले लोगों के एक्सरे की जांच, 25 लोगों के बलगम व 10 लोगों का माइक्रोस्कोप से जांच की गई है। इसमें तीन व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले मरीजों को चिह्नित करके उनका उपचार शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


पॉजिटिव मरीजों के आसपास व संपर्क में रहने वाले लोगों की भी अब जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. पंकज सिंह, डॉ. करिश्मा, एक्सरे टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश चौधरी व टीबी यूनिट के एसटीएस सौरभ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें