फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धान खरीद की गति बढ़ाने के लिए बने तीन नए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में धान खरीद की गति बढ़ाने के लिए तीन नए केंद्र और बनाए गए हैं। अब जिले में कुल 39 क्रय केंद्र हो गए हैं। एक नवंबर को जिले में धान खरीद शुरू हुई थी। शुरू में 32 क्रय केंद्र ही बनाए गए थे। खरीद रफ्तार तेज न होने से पहले चार क्रय केंद्र बढ़ाए गए, फिर भी औसत से कम वृद्धि हुई। अब तीन और क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बलरामपुर मंडी समिति में खाद्य विभाग, बी पैक्स श्रीनगर में पीसीएफ व बी पैक्स विशुनीपुर एट सोनपुर में पीसीएफ ने नए क्रय केंद्र बनाए हैं। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें