फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में तीन और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में नहरबालागंज बलरामपुर व नाथीपुर कुंवर रेहरा बाजार के एक-एक व्यक्तियों सहित तीन लोग शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
14 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 14 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ हुए सभी मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1509 हो गई है। 1181 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 306 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें