बलरामपुर। जिले में रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बंजरहा श्रीदत्तगंज, गांधीनगर उतरौला व नया नगर बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। रविवार को 10 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1957 हो गई है। 1887 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 45 है।