फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंडी पचपेड़वा, खपरोला श्रीदत्तगंज व मझौआ उतरौला में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को आठ कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1954 हो गई है। 1873 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 55 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें