फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बस्ती से लौट रहे दंपती से तीन बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तिन्नहवा घाट-रहमतपुर मार्ग पर तीन लुटेरों ने एक दंपती को रोककर उनसे सोने के आभूषण लूट लिए। घटना एक सुनसान मोड़ के पास हुई, जहां राहगीरों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रहती है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवकुमार निवासी रहमतपुर अपनी पत्नी ज्योति के साथ बस्ती जनपद के नागपुर स्थित अपनी बहन के घर से न्यौता कर बाइक से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे दोनों जैसे ही तिन्नहवा घाट के निकट पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई अपाचे बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर आगे से रास्ता रोक दिया। पीड़ित शिवकुमार के अनुसार, अपाचे पर सवार तीनों युवक चेहरा ढके हुए थे। उन्होंने बाइक रुकवाने के बाद असलहा दिखाया और दंपती को धमकाते हुए सड़क किनारे ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इसके बाद पत्नी से सोने का 10 ग्राम का झाला, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां और पायल जबरन उतरवा लीं। बदमाश लूट के बाद बाइक से भाग गए। दंपती ने तुरंत 112 पुलिस व स्थानीय थाना को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और रास्तों पर चेकिंग अभियान शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें