फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय डूबीं मां-बेटी व दो अन्य मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परसपुर गांव में धान की रोपाई करते समय तालाब में नहाने के दौरान मां-बेटी व दो अन्य बालिकाएं डूब गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को तालाब से बाहर निकाला। घटना में तीन की मौत हो गई है जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार परसपुर निवासी कलावती (45), अपनी 10 वर्षीय बेटी रूसा तथा गांव के ही सोमई की 12 वर्षीय बेटी कुसुम तथा भगेलु की 11 वर्षीय बेटी रीना के साथ शनिवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच शरीर में लगे कीचड़ को साफ करने के लिए रीना, रूसा तथा कुसुम खेत के बगल स्थित तालाब में नहाने लगी।
अचानक गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगी। तीनों को डूबता देख कलावती ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए खुद तालाब में कूद गईं। आस पास के लोगों तथा ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत कर चारों को पानी से बाहर निकाला। कलावती तथा रूसा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रीना तथा कुसुम को इलाज के लिए लोग पीएचसी कौवापुर ले गए। डॉक्टर ने वहां पर कुसुम को भी मृत घोषित कर दिया। रीना की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कलावती के पति कुरकुट रोजगार के सिलसिले में परदेश रहते हैं। घर पर कलावती ही बच्चों के साथ रहती थीं।
मां-बेटी सहित तीन की डूबने से मौत को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचकर तुलसीपुर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें