फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन मौतों ने संचारी व दस्तक अभियान की खोल दी पोल

विज्ञापन
बलरामपुर के गौरामाफी गांव में बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेते स्वास्थ्यकर्मी ।-स्रोत: विभा
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के दो गांवों में संक्रमण फैलने से तीन लोगों की जान जा चुकी है। बड़ी संख्या में लोग बीमार भी हैं। इन हालात ने जिले में चलाए गए संचारी रोग व दस्तक अभियान की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

एक महीने तक स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 विभाग की टीमों ने एक साथ मिलकर 793 ग्राम पंचायतों में बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया था। बावजूद इसके जिले में संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ। बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया गया था।
अभियान के तहत गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण कैंप, रैली व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सहित कई गतिविधियां कराए जाने का दावा किया गया। एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी की टीम ने गांवों में दस्तक देकर बीमार लोगों को ब्योरा भी जुटाया था। वहीं, अब अगस्त के दूसरे पखवाड़े में गांवों में संक्रमण फैलने से संचारी व दस्तक अभियान की पोल खुल गई है। तुलसीपुर क्षेत्र के गौरा माफी में दो व सदर ब्लॉक के धरमपुर उत्तरी गांव में एक की मौत उल्टी-दस्त से हो चुकी है। वहीं इन गांवों में 20 से अधिक लोग अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की लापरवाही आई सामने



गौरामाफी व धरमपुर गांव में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। दोनों गांवों में नियमित साफ-सफाई व चूने का छिड़काव न होने से संक्रमण फैल गया। ऐसे में पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आ गई है। गांव के ओम प्रकाश वर्मा, नीलू, फूलमती और सीता ने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नालियां बजबजा रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा है।
बीमार लोगों की हो रही निगरानी
गौरा माफी व धरमपुर में बीमार लोगों की स्वास्थ्य टीम निगरानी कर रही है। गांवों में एक-एक टीम तैनात की गई है। दोनों गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें