फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वाहन बेचने नेपाल जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कूट रचित दस्तावेज पर तीन चार पहिया लग्जरी वाहनों को बैंकों से फाइनेंस कराया। इसके साथ ही आरटीओ में वाहनों का पंजीकरण भी करा डाला। ललिया थाने पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों वाहन को बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी कानपुर निवासी हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ लोग जालसाजी करके चार पहिया वाहनों को धोखाधड़ी से बिक्री करने वाले हैं। वह लोग बलदेवनगर होकर कहीं जाने वाले हैं। पुलिस ने मुसहवा नाला ग्राम मंगराकोहल के पास घेराबंदी करके बलदेवनगर के तरफ से आ रही तीनों स्कार्पियों वाहनों को रोककर चेक किया। आरोपियों के पास से कूटरचित दस्तावेज, पैन कार्ड, कंप्यूटर से बना निर्वाचन कार्ड आदि बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह लोग गाड़ियों को नेपाल ले जा रहे थे, वहीं पर बिक्री करने की तैयारी में थे। वाहन से चन्दन जायसवाल निवासी 171 न्यू आजाद नगर, सतवारी रोड दुर्गा चौराहा, कानपुर नगर, लवजोत निवासी 124/85, 11 ब्लाक गोविंदनगर, नियर बाटा वाली गली कानपुर नगर तथा इरफान खां निवासी घुमनहवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस खुलासे पर पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
तीन को बेचे थे वाहन फिर ने लिया वापस
कानपुर में बैंक से ऋण लेकर वाहन खरीदने के बाद जिले के तीन लोगों को वाहन बेंचा था। इसके बाद उनसे ट्रांसफर के लिए वाहन वापस ले लिया। शिवपुरा बाजार थाना ललिया निवासी नंद कुमार को एक गाड़ी तथा दो गाडिया वर्ष 2022 में महराजगंज तराई निवासी रसीद खान व आलम को बेचे थे। फिर बाद मे उसको धमकाकर गाड़ी वापस ले लिया। मंगलवार को उन्हीं वाहनों को नेपाल ले जाने के फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें