फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग से चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात के ग्राम महराजगंज जंगल के निकट बाग में लगा चंदन का पेड़ चोर काटकर उठा ले गए। चोरों ने बाग में एक अन्य पेड़ भी काटा मगर उसकी लकड़ी नहीं ले जा पाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर के निकट सिटी पैलेस सरस्वती शिशु मंदिर निवासी अनिल कुमार सिंह ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में कहा है कि ग्राम महराजगंज जंगल के पास उनकी खेती और बाग है। उनके बाग में चंदन के करीब 100 पेड़ लगे हैं। गत 23 अगस्त की रात बाग में घुसे चोर चंदन का एक पेड़ काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की लकड़ी चुरा ले गए।
चोरों ने चंदन का एक और पेड़ भी काटा मगर उसकी लकड़ी नहीं ले जा सके। 24 अगस्त की सुबह अनिल को घटना की जानकारी हुई। उनका कहना है कि बाग में लगे चंदन के अन्य पेड़ों पर भी चोरों की नजर है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें