फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने महिला को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरों ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला को बचाने दौड़े घर के दो पुरुषों को भी चोरों ने पीटा। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम लैबुड़वा के मजरे फौजदारपुरवा निवासी संगमलाल ने बताया कि सोमवार आधी रात बजे छह की संख्या में चोर उनके घर में घुस गए। चोर लाठी-डंडो व धारदार हथियार से लैस थे। चोरी की आहट सुनकर संगमलाल की पत्नी प्रभावती (45) जाग गई और चोरों का विरोध करते हुए शोर मचाने लगी।
चोरी में असफल होने पर उन लोगों ने प्रभावती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बचाने दौड़े पड़ोसी सगे भाई अलखराम तथा किशोरीलाल को भी चोरों ने पीट दिया और फरार हो गए। महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

उसे परिजनों ने इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक ललिया जयदीप दूबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें