बलरामपुर के नगर पंचायत तुलसीपुर के सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद तहसीलदार व अन्य।
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में बुधवार को तहसीलदार शेख आलमगीर की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फिरोज पप्पू भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। नगरवासियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने राज्यपाल के निर्देश को पढ़कर सुनाया और कहा कि प्रतिबंधित थर्माकोल व पॉलीथिन के प्रयोग पर 25 हजार रुपये तक जुुर्माना वसूलने को कहा गया है।
थर्माकोल व पॉलीथिन पर्यावरण को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। बीते दिनों ईओ अनिल कुमार की अगुवाई में की गई कार्रवाई से कुछ लोग नाराज भी थे। शासन के कार्यो में नाराजगी के बजाए सभी नगरवासी बढ़-चढ़कर सहयोग करें। सहयोग न करने वालों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
ईओ की तरफ से गाड़ी भेजकर घर-घर से कूड़ा उठवाया जा रहा है। सड़क किनारे अपने वाहनों को सही ढंग से खड़ा करें जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत न हो। सड़क पर अवैध अतिक्रमण कदापि न करें।