फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस किल्लत से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में रसोई गैस किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ने लगा है। परेशान उपभोक्ताओं ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर उपभोक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बाजारवासी विजय, दिनेश, सुकईराम व कल्लू आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि बाजार में कई दिनों से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से बाजार के लोगों को लकड़ी पर भोजन पकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाजारवासियों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें