फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नदी, नालों व नौखानों में डेढ़ महीने नहीं होगा मछलियों का शिकार

Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मत्स्य संवर्धन व संरक्षण के लिए 15 जून से 30 जुलाई तक नदी, नाले व नौखानों में मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम अरविंद कुमार ने मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए इस अवधि तक छोटी मछलियों व मत्स्य बीज की बिक्री पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्षा ऋतु में भारतीय प्रजाति की कतला, रोहू व नैनी और विदेशी प्रजाति की मछली ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प व कामन कार्प मछलियां प्रजनन करतीं हैं। इनके संवर्धन व संरक्षण के लिए जिले की सीमा में प्रवाहित होने वाली राप्ती नदी, पहाड़ी नालों व नौखानों में मत्स्य बीज पकड़ने व नष्ट करने और मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि में मत्स्य बीज की निकासी व मछलियों के शिकार की चेकिंग के लिए मत्स्य, राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवधि में जो भी व्यक्ति मत्स्य बीज की निकासी और मछलियों का शिकार व बिक्री करता पाया गया, उसके खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें