फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन धाम में मोटर फायर इंजन की रहेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम में 15 दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को आग की घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए देवीपाटन धाम में मोटर फायर इंजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इससे मंदिर परिसर में होने वाली आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ देवीपाटन धाम में पांच हजार लीटर क्षमता वाले तीन मोटर फायर इंजन लगाने की व्यवस्था कराई जा रही है। गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर फायर इंजन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि डीएम पवन अग्रवाल ने अवगत कराया कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम में शारदीय नवरात्र के दौरान 15 दिनों का राजकीय मेला लगेगा।
यहां मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। जनपद से नेपाल की सीमा लगती है। नेपाल के भी श्रद्धालु मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में भीड़ एकत्रित होने के चलते अग्निकांड घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फायर इंजन की व्यवस्था कराना अनिवार्य है। आयुक्त ने तीनों जनपद के जिलाधिकारी को मेला शुरू होने से पहले फायर इंजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें