फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भीड़ इतनी थी कि सांस लेना भी हुआ मुश्किल

Thu, 30 Jan 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
प्रयागराज में सा​थियों के साथ मौजूद संतोष गुप्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर। महाकुंभ में मंगलवार देर रात अचानक हादसा हो गया। चारों तरफ लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ के कारण महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे पर गिर रहे थे। यह भयावह मंजर महाकुंभ में स्नान करके बुधवार को को लौटे टेढ़ीबाजार निवासी संतोष गुप्ता ने बयां किया। कहा कि हादसे के बाद 15 किमी तक पैदल चलने के बाद रोडवेज बस मिली तो जान में जान आई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान जिले के टेढ़ी बाजार निवासी संतोष गुप्ता सहित कई लोग महाकुंभ में मौजूद थे। टेढ़ी बाजार के ही विवेक कुमार पांडेय व रवींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:50 बजे स्नान करने पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि धक्का-मुक्की से सांस लेना मुश्किल हो रहा था। शहर निवासी जुगल किशोर, जनार्दन यादव व विवेक भी साथियों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे। सभी लोगों ने रात में ही स्नान किया।
फोन पर हुई बातचीत में विवेक ने वहां की स्थिति साझा किया। बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान करने पहुंचे थे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, धक्का-मुक्कि हो रही थी, रास्ते बंद थे। जैसे-तैसे पहुंचकर स्नान किया। बाद में पता चला कि दूसरी तरफ हादसा हुआ है।
विज्ञापन

सुभाष त्रिपाठी, संतोष कुमार व इतवारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे महाकुंभ में स्नान किया था। भीड़ में बुजुर्ग फंसकर गिर जाते थे। कई लोगों को तो उन्होंने खुद संभाला।

बाइक से महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालु

शहर से पांच बाइकों पर 10 श्रद्धालु बाइक से प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ में बुधवार सुबह उन्होंने स्नान किया। बाइक से पहुंचे सभासद नंदलाल तिवारी ने बताया कि बहुत आराम से महाकुंभ में अमृत स्नान का मौका मिला। भीड़ की वजह से थोड़ी परेशानी हुई। कहा कि बस व कार से जाने से जाम में फंसने का डर था। उनके साथ निलय मिश्र, शिवकुमार पाठक, गोकरन तिवारी, सुमित तिवारी, ओमकार तिवारी, राजकुमार गुप्त, प्रदीप पांडेय, ब्रजेश पांडेय व संतोष पांडेय भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें