फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घने कोहरे से थमे वाहनों के पहिए, ठंड से ठिठुरी तराई

Thu, 30 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
विज्ञापन
बलरामपुर। जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सुबह-शाम छा रहा घना कोहरा लोगों को गलनभरी ठंड का अहसास करा रहा है। बुधवार की सुबह नौ बजे तक घने कोहरे के कारण वाहनों के पहिए थमे रहे। दोपहर में धूप निकलने के बाद पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह छाए कोहरे से लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिली। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम हाे गई। सुबह नौ बजे तक वाहन 12 से 15 किमी की रफ्तार से चल रहे थे। पछुआ हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करती रही। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन गलन भरी पछुआ हवा के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शाम होते ही कोहरा फिर से छाने लगा। इससे शहर सहित कस्बों में सन्नाटा पसर गया। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी ठंड बरकरार रहेगी। पछुआ हवा के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें