-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय गेट पर तैनाती पुलिस फोर्स ।-संवाद
बलरामपुर। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में शुक्रवार से दो दिवसीय मतदान शुरू होना था। मतदान कराने की पूरी तैयारी की गई। जिला मुख्यालय पर दीवानी न्यायालय गेट से लेकर बूथ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, लेकिन अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव व उनके परिजनों पर हमले को लेकर नाराज वकीलों ने मतदान का बहिष्कार किया।
जिला मुख्यालय पर स्थित दीवानी न्यायालय में कोर्ट नंबर छह, वाह्य न्यायालय उतरौला व ग्राम न्यायालय तुलसीपुर में एक-एक बूथ पर शुक्रवार को मतदान होना था। जिला मुख्यालय पर 1700 वोटरों को मतदान करना है। उतरौला में 280 वोटरों को मतदान करना है। ग्राम न्यायालय तुलसीपुर में 120 वकीलों को मतदान करना है। अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव व उनके परिजनों पर हमले को लेकर नाराज वकीलों ने मतदान का बहिष्कार किया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री केजी श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह व युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल ने बताया कि कार्रवाई होने के बाद ही मतदान में हिस्सा लिया जाएगा।
-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय गेट पर तैनाती पुलिस फोर्स ।-संवाद