फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जरवा व गैसड़ी में पांचवें दिन भी नहीं आई बिजली

Fri, 08 May 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा/गैसड़ी। जिले में पांच दिन पहले आई तेज आंधी व बारिश का आफत आज भी लोग जूझ रहे हैं। गैसड़ी व जरवा क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में पांचवें दिन भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न आने से जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं छोटे व्यवसायियों का धंधा चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

जरवा क्षेत्र के उपखंड तुलसीपुर के सबसे बड़े फीडर कोइलाबास से पांचवें दिन भी 50 से अधिक गांवों में बिजली नहीं आई। विद्युत कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। सिसई सेमरी निवासी सलमान ने बताया कि बिजली तार व खंभा टूट गया था, पांच दिन बाद भी नहीं बिजली नहीं आई है। पिपरी लौकी खुर्द निवासी अंकू मिश्र ने बताया कि बिजलीकर्मियों को फोन करके थक गए हैं। प्रतापपुर निवासी पप्पू, राजेश, धीरज ने बताया कि गांव के बाहर तार खंभे से नीचे लटक गया है, लेकिन कोई मरम्मत करने नहीं आया है। बिजली समस्या की शिकायत करने पर जेई फोन नहीं उठाते हैं। उपखंड तुलसीपुर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि कोइलाबास फीडर की बिजली लाइन बहाल कराई जा रही है।
गैसड़ी आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में भी पांच दिनों से बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति शुरू न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बीते सोमवार को आई आंधी पानी के दौरान बिजली कट गई थी। नगरवासी व्यापार मंडल महामंत्री बैजनाथ जायसवाल, दिलीप सोनी प्रिंस जायसवाल, घनश्याम गुप्त, अशोक मोदनवाल, अशोक गुप्त, प्रेमचंद जायसवाल व आकाश कसौधन ने बताया कि पचपेड़वा व तुलसीपुर क्षेत्र में दो दिन बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। व्यापारियों का कहना है कि यदि शनिवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के एसडीओ व जेई को मरम्मत कार्य की निगरानी का निर्देश दिया गया है। यदि कहीं बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई तो रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें