फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहाड़ी नालों में आया उफान, कई गांवों में भरा पानी

Sat, 15 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के लालपुर ​शिवपुरा मार्ग पर जलभराव के बीच से होकर गुजरते लोग।-संवाद
विज्ञापन
सड़क पर पानी चलने से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। पहाड़ी नालों की बाढ़ से कई गांवों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी चलने के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। संपर्क मार्ग कटने तथा सड़क पर पानी चलने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के चलते सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को नुकसान का डर सताने लगा है।
शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश के चलते हरैया सतघरवा ब्लॉक के चकवा, हेंगहा, कटनी, जमधरा, धोबैनिया व गौरिया आदि पहाड़ी नालों में बाढ़ आ गई है। पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से राजपुर, जरावडीह, सोनबरसी, मदारगढ़, कमदी, सुगानगर व लहेरी आदि गांव में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी गांव में घुसने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के स्कूलों में भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

गांवों में पानी भरने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में किसानों को फसल के नुकसान का डर सताने लगा है। किसान राजू, मनमोहन, राजाराम, शिव नरायन, अशरफ, हारून, मोहम्मद सलाम, किशोर, संतोष, इस्माइल, हरिराम, शिवलाल, कृष्ण कुमार, मोहित, शेष नरायन व मोहम्मद इस्लाम आदि ने बताया कि खेत में पानी भरने के कारण बोई गई धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। यदि पानी टिका रहा तो गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन


जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे लोग
हेंगहा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से लालपुर-चौधरीडीह शिवपुरा मार्ग पर पानी चल रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। चौधरीडीह-लालपुर सिटकिहवा मार्ग पर तेज बहाव के चलते कमदी के पास सड़क कट गई है। सड़क कटने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोगों को घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसी तरह क्षेत्र में कई जगह सड़क पर पानी चलने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें