फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के हमले से बछिया घायल, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 15 Jul 2023 07:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में शुक्रवार की रात तेंदुए ने हमला करके बछिया को घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। गांव में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग डीएफओ से की।

सिरसिया गांव निवासी रामजी पांडेय ने बताया कि उनके घर के सामने ही गाय और बछिया बंधी थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक आए तेंदुए ने बछिया पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से बछिया घायल हो गई। तेंदुआ देखने पर शोर मचाना शुरू किया तो गांव के तमाम लोग इकठ्ठा हो गए। सभी लोगों ने हांका लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। रामजी पांडेय ने बताया कि तेंदुए ने दो माह पहले भी इसी बछिया पर हमला किया था। इलाज कराने के बाद बछिया ठीक हुई थी, अब फिर घायल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अयोध्या प्रसाद, कृष्ण कुमार, त्रियुगी नरायन, सदानंद, अनिल कुमार व जय प्रकाश आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि तेंदुआ आए दिन दिखता है। वन विभाग को सूचना दी जाती है, लेकिन विभागीय अधिकारी कुछ नहीं करते हैं। रेंजर बनकटवा शत्रुहन लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। ग्रामवासियों को रात में अकेले घर से बाहर न निकलने तथा सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है। तेंदुए की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें