फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में भी ऑनलाइन पढ़ाई पर हो जोर

विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सीडीओ अमनदीप डुली। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जाए। कोविड 19 महामारी के दौरान जिले के सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चों को कोरोना महामारी के संक्रमण और फैलाव से बचाने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। विकास भवन सभागार की बैठक में सोमवार को सीडीओ अनमदीप डुली ने निजी स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन पढ़ाई पर फोकस करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी दीक्षा एप का प्रयोग कोरोना काल में जरूरी हो गया है। सभी निजी स्कूल संचालक ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर बच्चों को घर बैठे शिक्षा मुहैया कराएं। जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं का स्लोगन सभी लोग ध्यान रखें। कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद ही जनजीवन सामान्य हो सकेगा। प्रत्येक बच्चा व विद्यालय को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने व दीक्षा एप का उपयोग करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने पर सीडीओ ने लोगों को प्रेरित किया।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि जिले के 1897 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी तरह से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था लागू कराई जाएगी। डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन कर दीक्षा एप की विशेषता व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, बीईओ मनीराम, आशुतोष मिश्र, एसआरजी टीम प्रतिमा सिंह, नवीन सिंह, महमूदुल हक, आलोक शर्मा, एआरपी अवधेश मिश्र व राकेश ओझा आदि ने भी दीक्षा एप के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें