बलरामपुर। अवैध शराब के अड्डों पर लगातार छापा मारा जा रहा है। इस दौरान सोमवार को दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब बिक्री व शराब में मिलावट आदि पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में छापामार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान क्यूआर कोड, ढक्कन लेवल, शीशी व उसमें भरी मदिरा का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
प्रयोगशाला में जांच के लिए शराब की शीशियों के तीन-तीन नमूने लिए गए। क्षेत्रीय आबकारी प्रयोगशाला गोरखपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में इस बात का पता चल सकेगा इसमें किस चीज की मिलावट है। प्रयोगशाला जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और विक्रेता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में देशी शराब की 33 दुकान का संयुक्त निरीक्षण किया गया। 35 नमूने संकलित किए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के अड्डों पर दबिश के दौरान दो अभियोग पंजीकृत कराए गए है।