फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उम्मीद अभी है बाकी...टाइगर रिजर्व और तीर्थ विकास की दरकार

विज्ञापन
-बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर ।-संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश सरकार के बजट से जिले की उम्मीदें काफी थीं। बहुत कुछ मिला.. लेकिन कुछ उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। देवीपाटन तीर्थ विकास बोर्ड के गठन का निर्णय पिछले वर्ष ही हो गया था। उम्मीद थी कि इस बार बजट में ऐलान होगा। लोगों को इंतजार भी था। इसी तरह सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण्य में टाइगर रिजर्व की घोषणा भी पक्की मानी जा रही थी। बजट में इन दोनों के बारे में कोई ऐलान नहीं हुआ है। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण में धार्मिक स्थलों के विकास के साथ ही पर्यटन व वन्यजीव संरक्षण की बात रही, जिससे अभी उम्मीदें कायम हैं।
विज्ञापन

बता दें कि देवीपाटन तीर्थ विकास बोर्ड का गठन वर्ष 2025 में ही हो चुका है। यह भी तय है कि तुलसीपुर में मुख्यालय होगा। इस बार के बजट में उम्मीद थी कि तीर्थ विकास बोर्ड के गठन के बाद भवन आदि के निर्माण के लिए बजट तय होगा। करीब 150 करोड़ के बजट का अनुमान था, लेकिन इस बारे में कोई घोषणा नहीं हो सकी। लोगों को निराशा तो हुई लेकिन मुख्यमंत्री के भाषण से उम्मीद है कि धर्मार्थ कार्य विभाग को बजट मिला है, इससे आगे कार्रवाई बढ़ सकती है।
इसी तरह सोहेलवा वन्य जीव अभ्यारण्य में टाइगर रिजर्व के ऐलान की पूरी आस लोगों को थी। तुलसीपुर के राम कुमार कहते हैं कि प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि इसके लिए बजट मिलेगा। बलरामपुर फर्स्ट के संयोजक सर्वेश सिंह ने बताया कि बजट में ऐलान न होने से निराशा हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट किया है कि वह पर्यटन क्षेत्र को विकसित करेंगे। वहीं वन्य जीव संरक्षण के लिए बजट की व्यवस्था विभाग स्तर से हुई है। बताया कि जल्द ही टाइगर रिजर्व के बारे में निर्णय होगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है जिले के विकास से जुड़े जो कार्य हैं, वह जल्द ही पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें