फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
बलरामपुर के राधाकृष्ण मंदिर भगवतीगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भ​क्ति गीतों पर ​थिरकती महिला
विज्ञापन
बलरामपुर। नंद के घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की... के जयकारों के बीच शनिवार को जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन, थाना व मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं।
विज्ञापन

झारखंडी मंदिर स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
महिलाओं ने भगवान के जन्म होते ही मंगलगान गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। तुलसीपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने मध्यरात्रि में पूजा-अर्चना की। नगर भर में झांकियां सजाकर श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें