फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिवानगर गांव में बकरी को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जनकपुर रेंज के शिवानगर गांव में शनिवार की रात तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। उधर, बरहवा रेंज के कौवा व किठूरा गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनकपुर रेंज के ग्राम भंगहा कला के मजरा शिवानगर निवासी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घर के पास खेत में शनिवार की शाम बकरियां चरा रहे थे। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर दिया और झाड़ियों में लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। झाड़ियों में बकरी के अवशेष मिले हैं। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बरहवा रेंज के ग्राम कौवा निवासी उदय नरायन के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उत्तर की तरफ स्थित खेत से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ राप्ती नदी की तरफ भाग गया। वहीं कौवापुर गांव में कई दिनों से तेंदुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को पिंजरा लगाया गया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि दोनों गांवों में वन विभाग की टीम भेजी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें