बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में इम्पैक्ट ऑफ गांधीजी ऑन इंडियन इंग्लिश लिटरेचर, कल्चर एंड सोसाइटी विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों को पुनर्जीवित करने की जरूरत जताई।
सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला व एलबीएस गोंडा के प्रो. एपी तिवारी ने किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं गांधी दर्शन से जुड़े साहित्य का अध्ययन अवश्य करें। प्रो. एपी तिवारी ने अवध मे असहयोग आंदोलन का इतिहास तथा समाज पर इसके प्रभाव की जानकारी छात्र-छात्राओ को दी। डाॅ. अजय कुमार शुक्ल ने अंग्रेजी उपन्यासकार मुल्क राज आनंद की रचनाओं में महात्मा गांधी के विचारो के प्रभाव पर अपने विचार रखे । सेमीनार का संचालन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने किया। यह सेमीनार आईसीएसएसआर नई दिल्ली की तरफ से प्रायोजित किया गया था।