फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह दिन से नहीं निकली धूप, 26 तक स्कूल बंद

Tue, 23 Dec 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर आवागमन करते वाहन।
विज्ञापन
बलरामपुर। लगातार छठवें दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। पछुआ हवाओं के कारण मौसम सर्द बना रहा और शाम होते ही गलन बढ़ गई। ठंड को देखते हुए डीएम विपिन कुमार जैन ने 26 दिसंबर तक विद्यालयों में छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत प्री प्राइमरी से कथा आठ तक के विद्यालय 24 और 26 दिसंबर को बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा।


मंगलवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। सर्दी अधिक होने के कारण घर में भी चैन नहीं मिला। ठंड के चलते बाजारों की चहल-पहल कम रही। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने से रौनक बढ़ी, मगर शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन


उधर, चिकित्सकों ने भी लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

सर्दी में बच्चों और बुजुर्गाें का रखें ध्यान
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी का कहना है कि सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दी में बुखार, खांसी, जुकाम और निमोनिया का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा सांस और हृदय के मरीजों की भी परेशानी बढ़ जाती है। सर्दी से बचाव के लिए घर से कम निकलने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी। लोगों को सर्दी में सिर ढककर ही घर से बाहर निकलने और मास्क का प्रयोग करने का सुझाव भी दिया है।


वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
यातायात प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने कोहरा बढ़ने के साथ ही वाहन चालकों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कोहरे में गाड़ी की स्पीड कम रखने और लो बीम की हेडलाइट्स का प्रयोग करने की अपील की है। इसके अलावा एक ही तरफ वाहन चलाने और दूसरी लाइन में जाने से पहले सावधानी बरतने, हॉर्न का प्रयोग करने, इंडिकेटर जलाए रखने की सलाह दी है।

कोहरे में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और गाड़ी के शीशे साफ रखने का सुझाव दिया। यदि कोहरा ज्यादा है तो वाहन चलाने से बचने और इंडिकेटर जलाकर एक तरफ वाहन खड़ा करके कोहरा कम होने का इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें