फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह सीएचसी में टेक्नीशियन नहीं, एक्सरे ठप

विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी नंदनगर में रखा एक्सरे मशीन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से सिर्फ तीन केंद्रों पर एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। जबकि छह केंद्रों पर टेक्नीशियन की तैनाती ही नहीं है। टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने से छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। वहीं मरीज इलाज के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के मुफ्त इलाज और जांच के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। कहीं हेल्थ एटीएम से जांच नहीं हो पाती है तो कहीं लैब टेक्नीशियन न होने से मुश्किलें होती हैं। सीएचसी में एक्सरे जांच को लेकर भी यही हाल है। केंद्रों पर मशीनें तो उपलब्ध हैं लेकिन टेक्नीशियन नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को एक्सरे जांच के लिए निजी केंद्रों पर 300 से लेकर 400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, जकड़न, हड्डी से संबंधित समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में डॉक्टर ज्यादातर मरीजों को एक्सरे जांच की सलाह देते हैं। अंदर से जांच न हो पाने से मरीज निजी केंद्रों पर पैसे खर्च कर जांच कराने को मजबूर हो रहे हैं।

प्राइवेट टेक्नीशियन से कराते हैं काम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर, पचपेड़वा व उतरौला में तो एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर, श्रीदत्तगंज, नंदनगर खजुरिया, शिवपुरा, गैसड़ी व गैड़ासबुजुर्ग में टेक्नीशियन की दरकार है। सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक शोएब अहमद ने बताया कि एक्सरे मशीन चालू है। प्राइवेट टेक्नीशियन रखकर कार्य कराया जा रहा है। वहीं सीएचसी गैड़सी के अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि टेक्नीशियन के लिए पत्र लिखा गया है। इसी तरह अन्य अधीक्षकों ने भी टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे जाने की बात कही है।
विज्ञापन


जेब से खर्च करने पड़ते हैं पैसे
ठंड के मौसम में समस्या बढ़ने पर चिकित्सक एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। सीएचसी सादुल्लाहनगर में एक्सरे मशीन का संचालन न होने से दिक्कतें हो रही हैं।
- अरमान अली, निवासी जिगनी
-
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
शासन से एक्सरे मशीन तो सीएचसी को मिल गई है, लेकिन कर्मचारी की तैनाती न होने से मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के ध्यान न देने से एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।
- रामचंद्र, निवासी सलेमपुर
-
जल्द होगी तैनाती
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही सभी केंद्रों पर टेक्नीशियन की तैनाती कर दी जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें