फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीजे ने बिगाड़े बैंड बाजे के सुर

विज्ञापन
बलरामपुर के मेजर चौराहे के पास मायूस बैठा ब्रास बैंड संचालक।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शादी-विवाह व मांगलिक कार्यक्रम में इन दिनों युवाओं को डीजे खूब भा रहा है। डीजे की धमक के आगे ब्रास बैंड की धुन फीकी पड़ गई है। इस वर्ष स्थिति और भी खराब दिखाई पड़ रही है। संचालकों के मुताबिक इस बार सहालग में प्रतिदिन 60 से 80 शादियां होनी हैं, इसके बावजूद अभी तक मात्र पांच बुकिंग ही हो पाई हैं।
विज्ञापन

एक दशक पहले लगन में बरात को जनवासे तक पहुंचाने के लिए ब्रास बैंड ही लोगों की पहली पसंद हुआ करती थी। इसकी बुकिंग 20 हजार रुपयों में होती थी। अब लोगों को यह महंगा लगने लगा है क्योंकि अच्छे क्वालिटी का डीजे भी मात्र पांच हजार रुपये में बुक हो रहा है। मंहगा होने के कारण जहां बैंडबाजे से लोगों का मोहभंग होने लगा है, वहीं शहरों से शुरू हुआ डीजे का प्रचलन अब गांवों की गलियों में भी बढ़ गया है। शुरुआती दौर में डीजे पैड एक स्थान पर ही बजाकर डांस किया जाता था लेकिन अब यह भी हाईटेक हो गया है। मोबाइल डीजे बनाकर बड़े-बड़े साउंड बाॅक्स डीसीएम व जीप आदि से कहीं भी पहुंचा दिया जाता है। शादी-विवाह में आगे-आगे वाहन चलता है और उसके पीछे बराती थिरकते हैं। (संवाद)
घाटे का सौदा साबित हो रहा है ब्रास बैंड
स्थानीय सरस्वती बैंड पार्टी के संचालक अनिल, राजू व इमरान आदि ने बताया कि डीजे के आने से धंधे पर काफी असर पड़ा है। अब यह धंधा घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इसमें खर्च भी अधिक आ रहा है। बताया कि छह से 12 हजार रुपये में बुकिंग हो रही है। यही हाल रहा तो व्यवसाय ही बदलना पड़ेगा। वहीं, डीजे संचालक राजू ने बताया कि युवाओं की यह पहली पसंद है। कम पूंजी में यह व्यवसाय काफी लाभ देने वाला है। बुकिंग के बारे में बताया कि लगभग सभी लगन में डीजे बुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें