फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में छत के कुंडे से फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में एक युवक ने अपने घर में ही शनिवार को छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के उदईपुर निवासी गिरधारी लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा सूरज साहू (20) ने छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो लड़के का शव घर के अंदर कुंडी से लटकता हुआ पाया गया।
बेटे की मौत से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। गिरधारी ने पुलिस से मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें