फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता को बनाया जाएगा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। चुनाव में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

यह बातें भाजपा प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी ने रविवार को अटल भवन में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प कराया है। पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने सपा, बसपा व कांग्रेस को नकार कर स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। जो विकास करेगा जनता उसी को सत्ता सौंपेगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा ने सभी ब्लॉक व वार्ड संयोजकों तथा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए सभी लोग पूरी ताकत से जुट जाएं। लोग कहते है कि भाजपा शहरों की पार्टी है, लेकिन हम पंचायत चुनाव जीतकर यह साबित करेंगे कि अब जमाना बदल गया है।
विज्ञापन

भाजपा गांव, गरीब व किसान की पार्टी के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने सभी संयोजकों एवं मंडल अध्यक्षों को चुनाव के संबंध में तमाम सुझाव भी दिए। मौके पर सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, रवि कुमार मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, वंदना पासवान, बृजेंद्र तिवारी, परमजीत सिंह, वरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें