फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पत्नी को सात हजार रुपये महीना मिलेगा गुजारा भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विनोद कुमार बर्नवाल ने शनिवार को मुकदमों की सुनवाई के दौरान पत्नी को सात हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया है। न्यायालय ने पति को पुराना भुगतान भी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के ग्राम जबदहा निवासी स्वाति ने मार्च 2022 में न्यायालय में गुजारा भत्ता दिए जाने का वाद दायर किया था। बताया कि वर्ष 2020 में मेरी शादी अरुण कुमार मिश्र के साथ हुई थी। दोनों के बीच में विवाद होने पर अलग हो गए। प्रधान न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अरुण कुमार मिश्र को आदेश दिया कि अपनी पत्नी स्वाति को प्रतिमाह सात हजार रुपये गुजारा भत्ता दें। अरुण कुमार को न्यायाधीश ने पुराना भुगतान भी छह माह में देने का आदेश जारी किया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें