फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते तूफान का असर, झमाझम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ताउते तूफान का जिले में बुधवार को असर दिखा। भोर पहर से ही झमाझम बारिश हो गई जो दिन भर जारी रही। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अगले कई दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक ने जिले के किसानों को गन्ने व सब्जी की खेती के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश होने से सड़कों पर कीचड़ व गंदगी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बुधवार को बताया कि अरब सागर से उठा ताउते तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्रों से राजस्थान की ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन

ताउते तूफान के चलते मौसम बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं, आंधी, तूफान व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर आगामी सप्ताह में बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा व महराजगंज में आंशिक मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे।
तेज हवाओं के साथ गरज-चमक व हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हवाएं 40-42 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतर पूर्वी हवाएं मध्यम गति से चलेंगी। अधिकतम तापमान 32-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि खड़ी फसलों व सब्जियों आदि में किसी प्रकार के रसायनों का छिड़काव न करें। जल निकासी की समुचित व्यवस्था बना लें। भारी बारिश होने से जिले की सड़कों पर कीचड़ व गंदगी का बोलबाला हो गया।
लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के चारों नगर निकायों के साथ ग्रामीण बाजारों में भी लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ा। नगर पालिका बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई।
शिवपुरा, गैसड़ी, हरैया, सादुल्लाहगनर, महराजगंज तराई, ललिया, मथुरा बाजार, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, बरदौलिया, पेहर बाजार व छिपिया बजार आदि ग्रामीण बाजारों में भी लोगों को कीड़च व गंदगी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें