फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं से अपील, कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को करें प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी से भारत ही नहीं पूरी दुनिया प्रभावित है। देश में ही कोरोना से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन कारगर उपाय है। वैक्सीन को लेकर समाज में फैले गलत फहमियों को दूर किया जाए। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि लोगों का जीवन इस महामारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार की शाम नगर कोतवाली में आयोजित मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम अरूण कुमार गौड़ी ने कही। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगवाने से कोरोना का संक्रमण काफी कम हो जाता है।
सीओ सिटी वरूण मिश्रा ने कहा कि इस वैक्सीन के लगने से शरीर में कोरोना संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ने से संक्रमण का खतरा बहुत ही कम हो जाता है।
विज्ञापन

आप सभी लोग समाज के मार्गदर्शक हैं इसलिए लोगों की गलतफहमियों को दूर कर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। धर्मगुरुओं ने भरोसा दिलाया कि कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, हाजी उस्मान व सैय्यद इंजीनियर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें