एएनएम के अनुसार 13 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कौवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी। आरोप है कि इस दौरान चिकित्साधिकारी ने उससे छेड़छाड़ की। इसपर एएनएम ने पहले महराजगंज तराई थाने में और फिर तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि महराजगंज तराई थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।
मामले में तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि जांच करके मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट दे दी गई है। अब सीएमओ स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी विकास कुमार ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई थाना को मामले की निष्पक्ष जांच करके पीड़िता को न्याय दिलाने का निर्देश दिया गया है।