फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जनगणना की स्व गणना प्रक्रिया समझाने के लिए विश्वविद्यालय ने जारी किया वीडियो

Tue, 17 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच नागरिकों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के लिए मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने एक मार्गदर्शिका वीडियो साझा किया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से निर्धारित स्वगणना प्रक्रिया पर आधारित इस वीडियो में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से वीडियो देखकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से अपने परिवार की स्वगणना पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि वीडियो में आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करने, स्थान संबंधी जानकारी भरने और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है। इसमें परिवार के मुखिया से सदस्यों का संबंध, जन्मतिथि, आयु, माता-पिता की जानकारी, शिक्षा, भाषा, जन्मस्थान और वर्तमान निवास से संबंधित विवरण भरने का तरीका भी बताया गया है।

मार्गदर्शिका में स्पष्ट किया गया है कि आयु दर्ज करते समय पिछले जन्मदिन तक पूरे हुए वर्षों की संख्या ही भरनी होगी। एक वर्ष से कम आयु के बच्चे की आयु शून्य दर्ज करनी होगी। सभी जानकारियां भरने के बाद पोर्टल से स्वगणना आईडी (एसईआईडी) प्राप्त होगी, जिसे भविष्य में संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन


स्वगणना की प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर चैटबॉट, टूलटिप और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 के माध्यम से सहायता ली जा सकती है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें