फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से होगी

विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में पढ़ाई करती छात्राएं ।-स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की तरफ से स्नातक व परास्नातक की सम (द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम) सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। 21 अप्रैल से 15 मई के बीच दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद विद्यार्थी सिलेबस पूर्ण कर रिवीजन में जुटे गए हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर और परास्नातक एमए, एमएससी, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर संस्थागत व बैकपेपर परीक्षा की समयसारिणी जारी की है। विश्वविद्यालय के पोर्टल पर समय सारिणी अपलोड कर दी गई है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय में परीक्षा को लेकर विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि स्नातक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह सात से 10 बजे तक होगी। वहीं, परास्नातक विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा द्वितीय पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच होगी। विद्यार्थी समयसारिणी के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर लें, दताकि अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करें।
विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति
एमए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी पियूष पांडेय, कीर्ति उपाध्याय व राकेश वर्मा ने बताया कि अभी परीक्षा फाॅर्म ही भराया जा रहा है। इसी बीच परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। इतने कम समय में तैयारी कैसे पूरी हो पाएगी। विद्यार्थियों के हित में परीक्षा की तिथि में संशोधन करना चाहिए। ताकि पाठ्यक्रम तैयार करने का पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन

छह अप्रैल तक थी अंतिम तिथि
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि छह अप्रैल निर्धारित थी। अंतिम दिन परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थी काउंटर पर जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें