फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में जिले की प्रतिभाएं दिखाएंगी जलवा

विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन परिसर में शनिवार को लखनऊ महोत्सव के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डी? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं अपना जलवा दिखाएंगी। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्र के 30 खिलाड़ी व कलाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2020 के 12 से 16 जनवरी तक कार्यक्रम कराए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व सीएम योगी आदित्यनाथ की निगरानी में महोत्सव के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने विकास भवन परिसर से शनिवार को जिले के सभी नौ ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों से युवक मंगल दल के 30 खिलाड़ियों व कलाकारों के दल वाले रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीआरडी संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में खिलाड़ियों व कलाकारों का दल लखनऊ के महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गया। पीआरडी जवान अशोक कुमार तिवारी व उनके साथियों ने खिलाड़ियों व कलाकारों के दल को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी।
दल में ताइक्वांडो खिलाड़ी संदीपिका रावत, एथलीट वीरेन्द्र यादव व सहदेव, तीरंदाजी से राजेन्द्र प्रसाद व कलाकार मांडवी तिवारी सहित सभी खिलाड़ियों व कलाकारों को लखनऊ के महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह के निगरानी में जिले के खिलाड़ियों व कलाकारों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के खेल व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें