फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल के 46 हजार छात्रों के प्रतिभा की होगी परख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जूनियर हाईस्कूल के 46,469 छात्रों के प्रतिभा की परख कराने केे लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभावान छात्रों को ब्लॉक , जिला व राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 646 जूनियर हाईस्कूलों व 11 केजीबीवी में तीन स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी प्रतिभावान छात्रों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
बेसिक शिक्षा के डीसी निरंकार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 646 जूनियर हाईस्कूलों व 11 केजीबीवी में तीन स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से 20 नवंबर तक जिले के सभी जूनियर हाईस्कूलों में ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एक वरदान व जैव विविधता आदि विज्ञान विषय पर आधारित निबंध, चित्रकला/पोस्टर, विज्ञान व गणित क्विज प्रततियोगिताएं कराई जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक-एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 600-600 रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 400-400 रुपये और छह प्रतिभागियों को 150-150 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।
जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों से प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार पाने वाले छात्रों को जिला स्तर की प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला स्तर पर दो प्रतियोगिताएं होंगी। विज्ञान व गणित क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान व गणित मॉडल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले प्रतिभागी को तीन-तीन हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को दो-दो हजार रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपये और चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें