फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग के सुगौव्वा मोड़ तथा सेमरा गांव जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर खड़े होकर प्रशासन के विरुद्घ नारेेबजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जर्जर सड़क के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क का मरम्मत नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
क्षेत्रवासी राधेश्याम वर्मा, नमित कुमार, मुन्नी लाल, जयलाल, रामसुरेश, बच्चाराम, कमल प्रसाद, रामसरन, घनश्याम, बड़कऊ, तिलकराम व विजय कुमार आदि ने कहा कि सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उक्त सड़क से ही सेमरा, घोघरा, कंछर, बैरिया, सपहा, जैनडीह, कोरियनडीह, बुधरामडीह, झग्गरडीह, इमिलडिहवा, तिवारीपुरवा, कालिकहनडीह सहित करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजकर शीघ्र सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें