फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 6 स्वर्ण समेत 10 पदक जीतकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही ताइक्वांडो टीम

Sat, 02 May 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण व चार रजत समेत कुल 10 पदक जीतकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि 29 अप्रैल से 1 मई तक वाराणसी स्थित बीएचयू परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हासिल हुई है।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी ताइक्वांडो संघ द्वारा किया गया, जिसमें बलरामपुर के 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्ग में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से जिले का नाम रोशन किया और टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाया। सब जूनियर वर्ग में आध्यात्म पाल व हितेंद्र ने स्वर्ण, जबकि अनमोल मौर्य ने रजत पदक जीता। कैडेट बालक वर्ग में अंश गुप्ता, हरिओम कश्यप व मनीष कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि अमन पांडेय और आदर्श मौर्य को रजत पदक मिला। कैडेट बालिका वर्ग में सानिया खान ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में श्रीराम यादव ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के लौटने पर शनिवार को श्याम विहार कॉलोनी पहलवारा स्थित बलरामपुर ताइक्वांडो इंडोर हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल कय्यूम व आलोक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पदक और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच कृष्ण कुमार पाल को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें