फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबीवी में खाद्य पदार्थों के आपूर्ति टेंडर में गडबड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के खाद्य पदार्थों के आपूर्ति टेंडर में गड़बड़झाला करने का आरोप लगाया जा रहा है। बाजार से काफी कम मूल्य पर टेंडर पास कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खाद्य सामाग्रियों के सप्लाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। टेंडर पाने वाली संस्था की तरफ से बाजार की अपेक्षा सामग्रियों पर काफी कम रेट दर्शाकर हासिल करने का आरोप लगाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक 1500 रुपये प्रति किलोग्राम बाजार में बिकने वाली चिरौंजी का मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम, 800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले बादाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम, 400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली किशमिश 200 रुपये प्रति किलोग्राम, 800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला मखाना 500 रुपये प्रति किलोग्राम, 1000 रुपये से अधिक प्रति किलोग्राम बिकने वाला पोस्ता 90 रुपये प्रति किलोग्राम सप्लाई करने वाला टेंडर में दर्शाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि टेंडर का यह नियम है कि जिसका सबसे कम रेट होगा उसी को दिया जाएगा। बाद में सप्लाई करने में गड़बड़ी पाए जाने की शिकायत मिलने पर तत्काल टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें