फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई विशुनुपर विश्राम पचपेड़वा में रोजगार मेला 9 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले बलरामपुर। आईटीआई विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा में 9 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। एक दिवसीय मेले में बेरोजगारों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। अहमदाबाद गुजरात की एलएनटी व जेबीएम मोटर्स कंपनियां बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

आईटीआई विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा के प्रधानाचार्य एके पांडेय ने शनिवार को बताया कि नौ सितंबर को परिसर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। अहमदाबाद गुजरात की एलएनटी व जेबीएम मोटर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों की तरफ से मेले में आईटीआई से लैस बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।
चयनित बेरोजगारों को नौकरी मिलने के बाद कंपनी की तरफ से हर माह 10 हजार रुपये मानेदय दिए जाएंगे। कौशल विकास मिशन से फिटर, इलेक्ट्रीकल, वेल्डर, कारपेंटर एवं अन्य क्षेत्रों में ट्रेनिंग प्राप्त करने वालों को साक्षात्कार में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि 11 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच तथा 12 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में रोजगार मेला लगाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा के मोबाइल नंबर 9453135075 व 8299461530, बहराइच में 9455162324 व 6387557397 तथा गोंडा में 7007482441 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें