फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार्यकर्ताओं के अनुशासन पर निर्भर है पार्टी की सफलता

Sun, 17 May 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित प्र​शिक्षण को संबो​धित करते मुख्य अति​थि व अन्य ।-स्रोत 
विज्ञापन
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो गया। समापन सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया संचालन समेत विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि इस समय 22 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छा कार्यकर्ता वही होता है जो अनुशासन के साथ अच्छा श्रोता भी हो। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने संगठन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी दल की सफलता उसकी सुव्यवस्थित कार्यशैली और अनुशासन पर निर्भर करती है। डॉ. रंजन शर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चर्चा की। मीडिया प्रबंधन पर आलोक अवस्थी, सोशल मीडिया विषय पर अभिषेक तिवारी तथा विचार परिवार विषय पर श्रीकृष्ण शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।



इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, एमएलसी साकेत मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह, चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेंद्र तिवारी, महेंद्र पांडेय, डीपी सिंह बैस, अवधेश पांडेय और ललित तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें