फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आंधी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

Sat, 18 Mar 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एकाएक बदला मौसम किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार शाम आई तेज आंधी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। आंधी से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मौसम पल-पल बदलता रहा। सुबह धूप निकली मगर दोपहर में बदली छा गई। शाम को एकाएक तेज हवा चलने के साथ आंधी आ गई। इससे खेतों में लगी सरसों व गेहूं की फसल गिर गई। साथ ही कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया।
कृषि वैज्ञानिक एसके वर्मा का कहना है कि मौसम में बदलाव किसानों के लिए ठीक नहीं है। आंधी के कारण गेहूं व सरसों की फसल गिर सकती है। बारिश की वजह से मसूर व मटर की खेती प्रभावित हो सकती है। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि मौसम विभाग ने 20 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें