फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसीपुर में बने मां पाटेश्वरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय

Sat, 18 Mar 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बजट पेश करते समय सरकार ने शक्तिपीठ देवीपाटन के नाम मां पाटेश्वरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। इस विश्वविद्यालय का निर्माण तुलसीपुर के बजाय गोंडा के परसपुर में कराया जा रहा है। ये यहां की जनता का अपमान ही नहीं, बल्कि हम सभी की आस्था पर कुठाराघात भी है। इस विवि का निर्माण यदि गोंडा में शुरू कराया गया तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। ये बातें गैसड़ी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने शनिवार को नगर के पहलवारा स्थित शिविर कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच साल में गोरखपुर के बाद सबसे अधिक प्रवास तुलसीपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में किया है। शायद इसीलिए उन्होंने मां पाटेश्वरी के नाम से राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। मगर कुछ लोग इस विश्वविद्यालय का निर्माण गोंडा के परसपुर में कराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गोंडा में जिस स्थान पर राजकीय विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की गई है, वह बलरामपुर से करीब 125 किलोमीटर दूर है। अवध विश्वविद्यालय एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की दूरी भी बलरामपुर से 100 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही होना चाहिए।
विज्ञापन

तुलसीपुर में विवि का निर्माण होने से नीति आयोग के आकांक्षी जनपद श्रावस्ती व बलरामपुर के लोगों को न केवल उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि साक्षरता दर में भी सुधार होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि तुलसीपुर में राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की मांग को लेकर वह जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे, जिसमें सभी दलों के जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी, शिक्षक व छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें