फोटो-27-बलरामपुर के उतरौला में मुख्य अतिथि का स्वागत करते पूर्व जिलाध्यक्ष ।-स्रोत : सपा
उतरौला। विधानसभा क्षेत्र के महुआधनी के मजरा चाईडीह में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तूफानी निषाद रहे।
उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य परशुराम वर्मा ने भगवान निषादराज का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गों का हित सुरक्षित रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सपा सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने और सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता एजाज मलिक ने की, जबकि संचालन बहलौल नियाजी ने किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां, जिलाध्यक्ष माणिकलाल कश्यप, जिला महामंत्री नरसिंहपाल यादव, अतीक अहमद खां, रामदयाल यादव, रंजीत सिंह यादव और राकेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।