फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वन माफिया को तस्करी के लिए रेंजर ने मुहैया कराए थे 24 ट्रक

विज्ञापन
राकेश पाठक, रेंजर
विज्ञापन
बलरामपुर।
विज्ञापन

वन माफिया पर शुरू हुई कार्रवाई के बीच चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच कुल 48 ट्रक खैर की लकड़ी की तस्करी हुई है। इनमें 24 ट्रकों की व्यवस्था खुद रेंजर राकेश पाठक ने कराई थी। पिंटू शुक्ला के माध्यम से लकड़ी पंजाब, हरियाणा और बिहार के साथ ही नेपाल भी भेजी जाती थी। रेंजर व 18 अन्य पर शनिवार को गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लखनऊ के कुछ चर्चित ट्रांसपोर्टर भी पुलिस की निशाने पर हैं।
अब तक गिरफ्तार आरोपियों में शंकरलाल, पिंटू शुक्ला, अनूप शुक्ला, आजाद चौहान समेत कुल 19 शामिल हैं। रेंजर के विरुद्ध आरोप है कि उसने पद का दुरुपयोग किया और लकड़ी काटने वाले गिरोह का हिस्सेदार बन गया। पुलिस के अनुसार अवैध कटान में सहयोग के लिए रेंजर ने वन विभाग के कर्मचारियों पर दबाव भी बनाए रखा। बताया जा रहा है कि लखनऊ से लेकर हरियाणा, पंजाब के साथ ही बिहार में भी रेंजर और वन माफिया की गहरी पैठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चर्चित रहा है तुलसीपुर रेंज
भ्रष्टाचार के मामले में तुलसीपुर रेंज पहले भी चर्चा में रहा है। वर्ष 2024 में तत्कालीन डीएम अरविंद सिंह ने यहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर किया था। उनकी गोपनीय जांच में ग्राम चरनगहिया में 300 सागौन के पेड़ों की कटान और परिवहन को लेकर भ्रष्टाचार सामने आया। 19 मार्च 2024 की जांच में सामने आया कि ठेकेदार सुनील वर्मा, निवासी वार्ड नंबर-7 सिद्धार्थनगर से परमिट के नाम पर तीन लाख रुपये वसूले गए। तब रेंजर डीपी सिंह व वन दरोगा भरत प्रसाद सिंह के खिलाफ ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब एक बार फिर अवैध कटान में तुलसीपुर रेंज चर्चा में आया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें